Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

नौगजा पीर के पास युवक का शव कार में मिला, सनसनी फैली

जनवाणी संवाददाता |

मिर्जापुर: एक युवक का शव शिवालिक पहाड़ियों में स्थित नो गजे पीर के पास कार में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मिजार्पुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्च अधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट मौके पर पहुंच गए।

मामला सहारनपुर जनपद की बेहट तहसील के मिजार्पुर थाना क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने मिजार्पुर पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव शिवालिक पहाड़ियों में नो गजे पीर के पास एक कार में पड़ा है। सूचना मिलते ही मिजार्पुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी।

सूचना मिलते ही एसपी देहात सूरज राय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट मुनीश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फारेंसिंक टीम को बुलाया। युवक के शव के पास से शराब की बोतल ,चिप्स के पैकेट व एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई हैं। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। शव की पहचान पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के डालूवाला खुर्द निवासी मनमोहन उर्फ मोहन पुत्र रमेश के रूप में हुई है।

शव की पहचान पोंटा साहिब से आ रहे हैं उसके एक रिश्तेदार ने की है उसने ही पुलिस को बताया कि मृतक युवक की शादी 8-9 जुलाई को होनी थी मृतक युवक अपनी शादी से नाखुश था जिसके चलते वह 5 तारीख को घर से लापता हो गया था 6 तारीख को पता लगने पर परिजन मेरठ में रह रहे उसके दोस्त के पास से उसे ले आए थे परंतु दोबारा घरवालों को चकमा देकर फरार हो गया था जिसका सोमवार को कार में शव मिला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटना के संबंध में एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि मृतक युवक अपनी शादी से नाखुश था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है परंतु आगे की कार्यवाही जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img