- दो सप्ताह तक शामली से हरिद्वार जाएगी कांवड़ स्पेशल ट्रेन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: हरिद्वार पवित्र गंगाजल की कांवड़ लेने जाने शामली और आसपास के नागरिकों के लिए रेलवे वि•ााग ने तोहफा दिया है। दो सप्ताह के लिए शामली से कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन बुधवार 13 जुलाई से हरिद्वार के लिए रवाना होगी।
शामली रेलवे स्टेशन के अपर अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कांवड़ियों की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल ने स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला किया है। दिल्ली शामली और दिल्ली डीएमयू ट्रेन संख्या 04465/66 को हरिद्वार तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन रात में 11 बजे दिल्ली से शामली पहुंचेगी और दो मिनट बाद ही हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन शामली से चलकर थानाभवन, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुडकी, ज्वालापुर में रुकेगी।
करीब तीन घंटे में 01.55 बजे यह ट्रेन हरिद्वार पहुंचेगी। जहां से 2.40 बजे ही वापस 04466 बनकर वापस शामली के लिए रवाना हो जाएगी। उत्तर रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को 27 जुलाई तक चलाए जाने का निर्णय लिया है।

