जनवाणी संवाददाता |
शामली: आईआईटी जेईई (मेन) 2022 परीक्षा के घोषित परिणाम में सैंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 5 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
सैंट आरसी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि घोषित रिजल्ट में 5 छात्र-छात्राओं ने कट आफ परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। निश्चय गोयल ने 95.35 प्रतिशत, आयुष गोयल ने 92, राघव गोयल ने 90.4, वंश मित्तल ने 90 और निधि मित्तल ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
प्रधानाचार्या मीनू संगल ने बताया कि जेईई मेन 2022 की परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर इन विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय इंजीनियर संस्थाओं जैसे एनआईटी और अन्य बड़े गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिलेगा। यही छात्र देशभर में फैली विशिष्ट तकनीकी संस्थान आईआईटी प्रवेश के लिए होने वाली एडवांस परीक्षा में भी शामिल होकर देश का नाम रोशन करेंगे।

