Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

क्वान की डो खेल का आनलाइन किया गया गठन

  • क्वान की डो सचिव अमित कुमार व राज्य सघ पर्यवेछक सत्यवर्धन सिंह रहे उपस्थित

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: 10अक्तूबर को जिला बिजनौर में क्वान की डो खेल का गठन कोविड-19 को देखते हुए अनलाइन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश क्वान की डो सचिव अमित कुमार आब्जर्वर के रूप मे व राज्य संघ पर्यवेछक सत्यवर्धन सिंह रहे। जिला बिजनौर का गठन करते हुए डा. नितीन शर्मा को अध्यक्ष व हिमांशु भारती को सचिव बनाया गया।

तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितीन शर्मा की अनुमति से जिला बिजनौर सममिति का विस्तार किया गया। समिति मे अनमोल को कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार व अजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अक्षत सक्सेना को उपाध्यक्ष, दीपिका, हिमांशु सिंह व स्मृति मिश्रा को सयुक्त सचिव का दायित्व प्रदान किया गया।

साथ ही गायत्री सैनी, शिवानी सिंह, नितीन कुमार व शालिनी को सदस्य मनमोनित कर भविष्य मे विभिन्न नय दायित्वों हेतु अवगत कराया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्वान की डो सचिव अमित कुमार ने कहा की क्वान की डो भारत मे उभारता हुआ खेल है। अखिल भारतीय विश्व विद्यालय प्रतियोगिता मे लगायत स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया तक सम्मिलित है। यह खेल बहुत ही जल्द बइेम बोर्ड के खेल मे शामिल होने वाला है।

सत्यवर्धन सिंह ने सभी सदस्यो को राज्य संघ के संविधान से अवगत कराया। इस अवसर पर बॉलीबाल के जिला कोच अजित सिंह, जिला रोलर स्केटिंग संघ के सचिव संदीप भटनागर, एयर रायफल शूटिंग एसोसिएशन के सचिव शमीम व ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ बिजनौर के अध्यक्ष बीएस राजपूत व सचिव अंकुर चौधरी व जिले के खो-खो कोच मुकुल जतलान ने जनपद बिजनौर मे क्वान की डो जैसे उभरते हुए खेल के आगमन पर हर्ष व्याप्त किया और जिला क्वान की डो संघ को समस्त पधादिकारियो को बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img