Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

तहसील बनाने की मांग को लेकर किसान सेना का धरने प्रदर्शन का ऐलान

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: क्षेत्र के ग्राम बल्दिया में आयोजित भारतीय किसान सेना की बैठक में हल्दौर को तहसील बनाये जाने की मांग को लेकर आगामी 19 अक्टूबर से ब्लाक कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया।

सोमवार को ग्राम बल्दिया में आयोजित भारतीय किसान सेना की कोर कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से किसान सेना के अध्यक्ष ललित कुमार के निर्णय पर सहमति जताते हुए हल्दौर को तहसील के दर्जा दिलाने के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

किसान सेना के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि हल्दौर को तहसील बनाने की मांग को क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले दो दशकों से उठाया जा रहा हैं। इसी क्रम में कोरोना काल से पहले लगातार 38 सप्ताहों तक धरने के बावजूद मामले पर शासन द्वारा संज्ञान न लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

अब क्षेत्र की बढ़ती समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए अब अनिश्चितकालीन धरना मजबूरी बन गया है और यदि इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद नहीं खुली तो क्षेत्रवासियों के हित को देखते हुए किसान सेना आगे भविष्य में उग्र आंदोलन को मज़बूर होगी। बैठक में एड पीताम्बर सिंह, रोहित चौधरी, संदीप कुमार, पूरन सिंह एडवोकेट, रोबिन गांधी, सागर चौधरी, लक्की, अदित चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img