जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. धर्मेन्द्र रस्तौगी के पौत्र एवं सुधाकर रस्तौगी के पुत्र दिव्यम रस्तौगी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। दिव्यम की प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल से प्राप्त हुई थी। उसके पश्चात उन्होंने मेरठ में रहकर सीए की तैयारी की थी।
आईसीएआई ने शुक्रवार को सीए की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है, जिसमें दिव्यम ने सफलता प्राप्त की है। दिव्यम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

