एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराई
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता बरत रहें। कोरोना काल के बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
एसएसपी अभिषेक ने रविवार की शाम कैराना नगर में पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी चेक की थी। वहीं सोमवार सुबह भी एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। बताया गया हैं कि एसएसपी के निरीक्षण के दौरान कांवड़ ड्यूटी से चार पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिलें।
वहीं कोतवाली में मौजूद महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर तैनात महिला इंस्पेक्टर मंजू सिंह भी गैरहाजिर मिली। जिसके बाद एसएसपी ने थाने की जीडी में सभी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज कराई हैं।

