- पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई दलित महिला का है शव
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई महिला का अर्धनग्न अवस्था में खेत में शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर ककराला की रहने वाली दलित महिला दिन में पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। महिला दोपहर तक भी जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे जंगल में तलाश करने पहुंचे थे ।
खेत में महिला का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा देख उनके होश उड़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने दुराचार के उपरांत हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

