Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

विद्युत संविदाकर्मी से मारपीट के विरोध में बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

  • आरोपी पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के आदर्शनगर उपकेन्द्र बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ)से शट डाउन कराने को लेकर ग्राम धनसीनी के उपभोक्ता द्बारा मारपीट करने से क्षुब्ध उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदाकर्मचारी संघ के बैनर तले सभी संविदाकर्मियों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और प्रदर्शन किया वहीं अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दे कर कहा है कि अगर आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो13 अक्टूबर से सभी संविदाकर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे।

इसके साथ ही एसएसओ ओम कुमार ने जेई के साथ थाने पहुंच कर कोतवाल को तहरीर दे कर घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

सोमवार को संविदाकर्मी ओम कुमार ने थाने मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा को तहरीर दे कर कहा कि रविवार को आदर्श नगर बिजली उपकेन्द्र पर वह ड्यूटी कर रहा था। तभी ग्राम धनसीनी के उपभोक्ता ने दो तीन लोगों के साथ पहुंच कर उससे शट डाउन देने को कहा जिस पर उसने उपभोक्ता से कहा कि तुम्हारे क्षेत्र का लाइनमैन के ही कहने पर शट डाउन दिया जा सकता है।

आरोप है उसके बाद धनसीनी के उपभोक्ता ने उससे मारपीट कर दी। कोतवाल ने तहरीर के आधार पर हलका उपनिरीक्षक यशवीर मलिक को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए है परंतु उधर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदाकर्मचारी संघ के बैनर तले सभी संविदाकर्मियों ने दोपहर बाद आदर्श नगर बिजलीघर पर एकत्रित हो कर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

जिसमें कहा गया है कि आदर्श नगर बिजलीघर पर संविदा कर्मी ओमकुमार से धनसीनी के उपभोक्ता ने मारपीट की है अगर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो 13 अक्टूबर से सभी संविदाकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में संविदाकर्मी संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह, एसएसओ अरूण कुमार, विकास कुमार,शफात अली,अर्जुन सिंह,सुरेन्द्र गौतम,सुमित कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img