Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

डीएम ने होम स्टे योजना के तहत आये प्रस्तावों के सम्बन्ध में जानकारी ली

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होम स्टे योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से होम स्टे योजना के तहत आये हुये प्रस्तावों के सम्बन्ध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि होम स्टे के अन्तर्गत तीन प्रस्ताव सोनू कुमार, पूजा एवं यशोदा देवी से प्राप्त हुये हैं।

जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बताया कि सोनू कुमार, ज्वालापुर ने छह कमरे का नया घर बनाने के लिये 20 लाख का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अभी भवन का नक्शा पास नहीं हुआ है। बैठक में उपस्थित सोनू से जिलाधिकारी ने पूछा कि आप होम स्टे क्यों बनाना चाहते हैं।

इस पर सोनू ने कहा कि आगे बढ़ने के लिये। जिलाधिकारी ने पूछा कि जहां पर आप होम स्टे बनाना चाह रहे हैं, उस जगह का क्या महत्व है, इस पर सोनू ने कहा कि हमारी जमीन के निकट से हाईवे जा रहा है। सोनू ने कहा कि हम उसी भवन में रहेंगे तथा यात्रियों को खान-पान आदि की भी पूरी सुविधा देंगे। उसका पूरा प्रचार करेंगे ताकि अधिक से अधिक यात्री वहां रहने के लिये आयें। जिलाधिकारी ने सोनू से कहा कि आप अपना नक्शा पास कराकर उपलब्ध करायें।

तत्पश्चात अधिकारियों ने दूसरे प्रस्ताव, जो पूजा ने प्रस्तुत किया था, के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को बताया कि पूजा ने होम स्टे योजना के अन्तर्गत मकान के उच्चीकरण-यथा-टाइल्स, फिटिंग, अन्य सुविधाओं के विकास आदि के लिये ऋण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इस पर जिलाधिकारी ने पूजा से पूछा कि क्या मकान आप ही के नाम है, इस पर पूजा ने बताया कि हां मकान मेरे ही नाम है, लेकिन भवन का नक्शा पास नहीं है, इस पर जिलाधिकारी ने नक्शा पास कराकर प्रस्तुत करने का कहा।

तीसरा प्रस्ताव, जो यशोदा देवी से प्राप्त हुआ था, के बारे में अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि यशोदा देवी ने भवन निर्माण के लिये 23 लाख का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इस पर जिलाधिकारी ने यशोदा देवी से होम स्टे बनाने के लिये उस जगह के चयन के सम्बन्ध में पूछा तो यशोदा देवी ने बताया कि जहां पर हमारी जमीन है, वह राजाजी नेशनल पार्क के निकट है, जिसकी वजह से वहां पर्यटकों के आने की काफी संभावनायें हैं। जिलाधिकारी ने यशोदा देवी से भवन का नक्शा सम्बन्धित प्राधिकरण/विभाग से पास कराकर प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में जीएम, डीआईसी ने जिलाधिकारी को बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार में काफी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी निरीक्षा की जा रही है।

सी. रवि शंकर ने होम स्टे योजना के अन्तर्गत कम प्रस्ताव प्राप्त होने पर नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पम्फलेट, बैनर, होर्डिंग आदि प्रचार माध्यमों से इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना एवं होम स्टे योजना का लक्ष्य नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक प्राप्त हो जाना चाहिये।

बैठक में जीएम डीआईसी, डीडीएम, नाबार्ड, एलडीएमडी, हरिद्वार, डीटीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img