Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

आस्था के सैलाब में चारों ओर बम-बम भोले

  • कई सालों से गंगनहर पटरी पर कैंप लगाकर करते हैं सेवा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: महापर्व का समय नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि दूरदराज के कांवड़ियों ने अपनी चाल तेज कर दी है। इसके अलावा दिल्ली और आसपास के कांवड़ियां भी गंगनहर पटरी से गुजरने लगे हैं। भारी भरकम कलश कांवड़ कंधों पर रखकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का हौसला एक-दूसरे को हिम्मत दे रहा है।

पैदल लंबा सफर तय करने से भोलों के पैरों में छाले पड़ गए हैं, लेकिन इसके बाद भी आस्था का जोश ठंडा नहीं हो रहा है। कांवड़िया बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिन से भोलेनाथ की कृपा भी खूब हो रही है। बारिश के साथ आसमान में बादल मौसम सुहावना बना रहे हैं। जिससे शिवभक्तों को सफर तय करने में आसानी हो रही है।

20 16

शुक्रवार को भी पटरी से हजारों की संख्या में कांवड़िया गुजरे। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी देखने को मिली। वहीं सेवादार भी कांवड़ियों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। महापर्व का समय नजदीक आते ही अधिकारियों की भी हार्ट बीट बढ़ रही है। वह किसी तरह यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।

पग-पग बढ़ रहे ‘पग’, केसरिया रंग में रंगा हाइवे

दौराला: हाइवे पर कावड़ियों का सैलाब केसरिया रंग में रंग चुका है। दिन-रात कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं, वही कांवड़ियों की सेवा करने के लिए सेवा शिविरों में श्रद्धालु जुटे हुए है। शुक्रवार को हाइवे पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने दुल्हैड़ा कांवड़ सेवा शिविर का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अब देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है,

जो कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है और डीजे भी अपने पूरे जोर से बज रहे हैं। उन्होंने कांवरियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए एक बड़ी कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कांवरिड़ों ने मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। संचालन कर रहे गौरव चौहान, ललित चौहान, खुशबू सैनी, रजनी तोमर आदि मौजूद रहे।

भोलों की सेवा कर सौहार्द का संदेश दे रहे रिहान

आस्था के मेले में अजब-गजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। शिवभक्ति के साथ देशभक्ति और आपसी सौहार्द खूब झलक रहा है। सरधना निवासी रिहान मलिक हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष है। समाज सेवा में रिहान सबसे पहली पंक्ति में नजर आते है। फिर पर्यावरण हो या फिर जीव सेवा। रिहान मलिक कांवड़ यात्रा में कई सालों से कैंप लगाकर भोलों की सेवा करने का काम करते है।

21 16

इस बार भी रिहान मलिक गंगनहर पटरी पर कैंप लगाकर भोलों की स्वास्थ्य सेवा करने का काम कर रहे हैं। बीमार शिवभक्तों को जरूरत की दवाई देने के साथ ही पैरों में पड़े छालों पर मरहम लगाने समेत कोई सेवा करने से नहीं चूक रहे है। रिहान मलिक का यह सेवा भाव आपसी सौहार्द का संदेश दे रहा है। रिहान का मानना है कि सभी धर्मों से उठकर सबसे पहले इंसानियत का धर्म है। आपस में मिल जुलकर रहना ही इंसान की पहचान है। इसलिए हम सभी को एक-दूसरे के पर्व और सुख-दुख में हमेशा शामिल होना चाहिए। ताकि समाज में एक अच्छा माहौल बन सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img