Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

हेल्थ वर्कर्स को पीएम की ‘प्रशंसा डोज’

  • कोविड डोज लगाने वाली एएनएम के पास आ रहे प्रधानमंत्री के प्रशंसा संदेश
  • देवबंद से लेकर विभिन्न बड़े उलेमाओं की अपीलों ने भी दिखाया था असर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश में कोविड 19 टीकाकरण की 200 डोज लगने का जश्न मना रहे देशवासियों के लिए जहां यह एक सुखद अहसास है वहीं इस काम को अंजाम देने वाले हेल्थ वर्कर्स को भी सरकार ने हाथों हाथ लिया है। पिछले काफी समय से कोविड वैक्सीन लगा रहीं स्वास्थ्य विभाग की एएनएम को उनके नाम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बाकायदा प्रशंसा पत्र भेजे जा रहे हैं।

इन प्रशंसा पत्रों को पाकर जिले भर की विभिन्न एएनएम बेहद उत्साहित हैं। बताते चलें कि जिस प्रकार पूर्व में पोलियो प्रोग्राम से लेकर बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम तक में इन एएनएम को विभिन्न परिवारों के विरोध का सामना करना पड़ा था तो इसी प्रकार की समस्या कोविड टीकाकरण में भी आई थीं लेकिन इन एएनएम के प्रयासों से इस विरोध को स्थानीय स्तर पर ही समाप्त कर लिया गया था।

18 15

इसके अलावा विभिन्न एएनएम की सूझ-बूझ के चलते भी लोगों ने बहुत कम ही कोविड टीकाकरण का विरोध किया था। बताते चलें कि जिस प्रकार मुस्लिम धार्मिक गुरुओं का सहयोग पोलियो व बच्चों के टीकाकरण में लिया गया उसी तरह कोविड टीकाकरण में भी उलेमाओं की अपीलों ने असर दिखाया। दारुल उलूम से लेकर कई अन्य बड़े उलेमाओं तक ने कोविड वैक्सीन के समर्थन में अपीलें जारी की थीं।

पीएम के पत्र का सार

प्रधानमंत्री कार्यालय से एएनएम के लिए जो प्रशंसा पत्र जारी हो रहे हैं उनमें सबसे ऊपर संबधित एएनएम का नाम है और नीचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने एएनएम को सम्बोधित करते हुए कहा है कि ‘आपकी सक्रिय भागीदारी से एक बार फिर भारत ने इतिहास रचा है’।

पत्र में आगे लिखा है कि ‘कोविड टीकाकरण की हमारी यात्रा 16 जनवरी 2021 को प्रारम्भ हुई और 17 जुलाई 2022 को हमने एक और मील का पत्थर पार किया। यह देश के लिए एक यादगार दिन बना क्योंकि इस दिन हमने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य को हासिल कर लिया’। प्रधानमंत्री के इस प्रशंसा पत्र में एएनएम की हौंसला अफजाई के लिए कई और बातें भी कही गई हैं।

मेरठ की एएनएम के स्टेटस की शोभा बन रहे ये लेटर

दरअसल प्रधानमंत्री के यह प्रशंसा लेटर मेरठ सहित प्रदेश भर की विभिन्न एएनएम को भेजे गए हैं। जिन एएनएम को ये लेटर रिसीव हो रहे हैं पहले उनके पास उनके मोबाइल नम्बर पर एक मेसेज आ रहा है जिसमें बताया गया है कि संबधित एएनएम कोविड एप से अपना लेटर डाउनलोड कर सकती हैं। इसके बाद सभी एएनएम इनका प्रिंट आउट लेकर उसकी फोटो अपने मोबाइल स्टेटस पर लगा रही हैं। इसके बाद उन्हें खूब बधाईयां भी मिल रही हैं।

कई आशाओं को निराशा

प्रधानमंत्री के प्रशंसा पत्र को लेकर कई आशाओं ने निराशा भी जताई हैं। समाज व स्वास्थ्य विभाग के बीच की प्रमुख कड़ी मानी जाने वाली कई आशाओं को इस बात की टीस है कि लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए घर से बाहर वैक्सीन सेंटर तक वो लेकर आर्इं, लेकिन उनकी मेहनत को नजर अंदाज कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img