Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

क्या सिर्फ यात्रियों के लिए ही है कोरोना गाइडलाइंस ?

  • रोडवेज के चालक और परिचालकों बिना मास्क पहने रहते हैं ड्यूटी पर तैनात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रोडवेज बस अड्डों पर लाउडस्पीकरों से लगातार एक अनाउंसमेंट किया जा रहा है। जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव और गाइडलाइंस की जानकारी दी जा रही है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाइडलाइंस सिर्फ यात्रियों के लिए ही बनाई गई हैं और रोडवेज कर्मियों पर संक्रमण की यह गाइडलाइंस लागू नहीं होती हैं।

कोविड-19 से बचाव के लिए परिवहन निगम द्वारा गाइडलाइंस जारी की गई हैं। जिनमें सभी यात्रियों को मास्क पहनने की हिदायत दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया था कि कोई यात्री बिना मास्क के बसों में यात्रा नहीं कर सकता है, लेकिन निगम के खुद के चालक और परिचालक ही गाइडलाइंस की धजिज्यां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

09 10

सोहराब गेट बस अड्डा हो या फिर भैंसाली बस अड्डा दोनों पर चालक और परिचालक बिना मास्क के देखे जा सकते हैं। हालांकि हाल ही सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में भी सभी चालकों और परिचालकों को दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसमें सभी को सड़क सुरक्षा नियमों के साथ संक्रमण की गाइडलाइंस के बारे में भी बताया गया था, लेकिन रोडवेज के चालकों व परिचालकों पर इसका कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है और न ही इसका संज्ञान लिया जा रहा है।

10 10

रोडवेज बस अड्डों चालकों और परिचालक खुद बिना मास्क पहने ही यात्रियों को बसो में सवार कर लेते हैं। ऐसे में यात्रियों को भी संक्रमण का खतरा बना रहता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img