- 30 प्रतिशत सिलेबस रिडक्शन के आधार पर बनाए गए 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2021 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई के सैंपल पेपर्स रिलीज कर दिए हैं। इन पेपर्स की खास बात यह है कि इन्हें तीस प्रतिशत सिलेबस रिडक्शन के आधार पर ही बनाया गया है। बता दें इस बार सीबीएसई ने कोरोना के कारण रेग्यूलर क्लास न हो पाने से सिलेबस को तीस प्रतिशत घटा दिया था।
इस साल कोरोना और लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों की फिजिकल क्लासेस भी नहीं हो पाई और उनकी पढ़ाई का शेड्यूल भी काफी डिस्टर्ब रहा। इन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए सिलेबस को 30 प्रतिशत कम कर दिया। ये नए सैंपल पेपर्स कम किए सिलेबस के आधार पर ही बनाए गए हैं।
इसके साथ ही बोर्ड ने नई र्माकिंग स्कीम भी जारी की है। विस्तार से जानने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आॅफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है cbse.nic.in इस पर जाकर छात्र सभी जानकारी ले सकते है। आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए ये सैंपल पेपर्स और र्माकिंग स्कीम विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे उन्हें अंदाजा हो जाएगा कि पेपर में किस प्रकार के प्रश्न आएंगे। नई र्माकिंग स्कीम के बारे में भी ठीक से पता कर ले। ये सैंपल पेपर सल्वड हैं इसलिए विद्यार्थियों को दिक्कत भी नहीं होगी।
वेबसाइट से डाउनलोड करें सैंपल पेपर्स
इन संपल पेपर्स को वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि,यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि ये सैंपल पेपर्स अभी सभी विषयों के लिए नहीं उपलब्ध हैं, लेकिन इन विषयों के सैंपल पेपर भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इन्हें देखकर विद्यार्थी आंसर राइटिंग के सही तरीके भी सीख सकते हैं। उन्हें पता होगा कि किस प्रकार के उत्तर लिखकर वे अधिक अंक पा सकते हैं। कुल मिलाकर आने वाले बोर्ड एग्जाम्स के पहले ये काफी हेल्पफुल साबित हो सकते हैं।

