Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में घायल शातिर बदमाश ‘मामा’

  • आरोपी का एक साथी मौके से फरार, बदमाशों के ऊपर दर्जनभर से अधिक थे मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर शातिर बदमाश ‘मामा’ को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाश के ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

नौचंदी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस नौचंदी ग्राउंड में बिजलीघर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश ने अपना नाम अय्याज उर्फ मामा निवासी लालकुर्ती बताया है। पुलिस के मुताबिक दबोचे गए बदमाश के पास से काले रंग की अपाचे बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि शातिर बदमाश ‘मामा’ के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ वह कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img