Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने की वर्चुअल समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य अभियन्ताओं तथा बिलिंग एजेंसियों के कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्युत उपभोक्ताओं को समय से बिल दिया जाए, सही बिल दिया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बिलिंग की जाए। साथ ही विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली भी की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं कार्याे में शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत बिलिंग एवं राजस्व वसूली के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने कम बिलिंग करने व खराब परफॉर्मेंस पर पूर्वांचल की बिलिंग एजेंसी क्वेस को नोटिस निर्गत करने के निर्देश एमडी पूर्वांचल को दिए। साथ ही पूर्वांचल की एजेंसी क्वेस एवं स्टार्लिन केे कार्यों में खराब परफॉर्मेंस पर फटकार लगाई। उन्होंने 31 जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप बिलिंग न करने वाली एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि बिलिंग एजेंसी अपनी कार्यशैली में शीघ्र सुधार करें तथा कार्यों को गंभीरता से करे। इस मामले में एजेंसियों के जोनल हेड को भी सख्त संदेश दिया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां कहीं पर भी बिलिंग करने तथा राजस्व वसूली में समस्या आ रही हो तो संबंधित जिलाधिकारी से भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने गोरखपुर, औरैया में बिलिंग की खराब स्थिति पर संबंधित जिला अधिकारियों को स्थिति में सुधार के लिए निर्देशित किया तथा गोरखपुर के मुख्य अभियंता एके सिंह, अलीगढ, बांदा, औरैया, सहारनपुर तथा प्रयागराज के मुख्य अभियंता को बिलिंग की खराब स्थिति पर फटकार लगाई।

अवस्थी ने निर्देशित किया कि आगामी माह से 20 तारीख से पहले ही शत प्रतिशत बिलिंग कर ली जाए, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में मीटर रीडर के कार्यों पर ध्यान दें। साथ ही उनको मिल रहे मानदेय का शीघ्र भुगतान भी कराया जाए। उन्होंने मध्यांचल के प्रबंध निदेशक को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए तथा 4 दिन में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 50 करोड़ प्रतिदिन राजस्व प्राप्त करने को कहा। उन्होंने बिलिंग एवं राजस्व वसूली में अच्छा प्रदर्शन करने पर पश्चिमांचल के प्रबंध निदेशक की तारीफ भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img