जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: झूला तो पड़ गया अमवा की डाल पे, जी सावन का महीना आते ही महिलाओं मन मयूर झूमने लगता है। वृक्षों की शाखाओं पर झूले पड़ जाते है। श्रावण मास में ही हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। यह महिलाओं का उत्सव है। हरियाली तीज श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हरियाली तीज का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, जो सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। उनको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है।

