Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 37 सौ रुपये व जेवर बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: खेकड़ा पुलिस ने मंगलवार को खैला मोड़ से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 37 सौ रुपये नकद व सोने के जेवर बरामद किए हैं।

पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए चोरों को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गत 1 सितम्बर की रात कस्बा खेकड़ा में चोरों ने रेशमा मलिक पुत्री बबली किन्नर के मकान से 42 हजार रुपये नकद व सोने के लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए थे।

पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली खेकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया था कि चोरी रटौल निवासी जुबेर व उसके साथियों ने की थी।

पुलिस चोरों को तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर मंगलवार को दोपहर पुलिस ने तीन चोरों दानिश पुत्र आबिद, साहदत पुत्र नंहे तथा शहनाज उर्फ टक्कर पुत्र अकरम निवासीगण रटौल को खैला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 3700 रुपये व सोने के दो कंगन, चार झल्ली, एक हाथफूल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img