Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

बेटी के प्रेमी ने दोस्तों साथ मिलकर की थी महिला की हत्या

  • सात माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार , एक फरार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कस्बा अग्रवाल मंड़ी टटीरी में बुजुर्ग महिला की हत्या उसकी बेटी के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। घटना के करीब सात माह बाद पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतका की पुत्री का प्रेमी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि उसको भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने टटीरी के जयंती हत्याकांड को खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि घटना को मृतका की पुत्री के प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

एसपी ने बताया कि कस्बा टटीरी के अम्बेडकर नगर निवासी जयंती अपने परिवार के साथ एक ईट भट्टे पर काम करती थी। गत 20 मार्च को शाम जब वह भट्टे से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र सोनू ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतका की पुत्री के मौहल्ले के ही गौरव पुत्र आनंद से अवैध संबंध थे। इसकी जानकरी युवती की मां व पिता को हो गई थी। इसके बाद जयंती गौरव को डांटती रहती थी।

एसपी ने बताया कि गत 20 मार्च को गौरव अपने दो साथियों राहुल पुत्र कृष्ण व अश्वनी पुत्र शीशपाल के साथ एक स्थान पर बैठा शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां से जयंती गुजर रही थी।

उसकी नजर जैसे ही गौरव पर पड़ी तो उसने उसे भला बुरा कहना शुरू कर दिया और इस दौरान महिला ने गौरव को कई थप्पड़ भी जड़ दिए। इससे क्षुब्ध होकर गौरव ने वहीं पड़ी एक ईट उठाकर जयंती के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राहुल व कृष्ण को सोमवार की शाम करीब चार बजे कलक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पुत्री का प्रेमी गौरव अभी फरार है। एसपी का कहना है कि उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img