Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

सपा को लगा बड़ा झटका, उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा रद्द

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एमएलसी उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। एमएलसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा रद्द हो गया है। पर्चा रद्द होने की वजह कीर्ति कोल की उम्र बताई गई है। ऐसे में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय है।

विधान परिषद उप चुनाव में सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल का कम उम्र के चलते नामांकन पत्र खारिज किया गया है, विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए न्यूनतम 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए, लेकिन समाजवादी पार्टी की विधान परिषद उम्मीदवार कीर्ति कॉल ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 28 वर्ष दिखाई थी।

रिटर्निंग अफसर ने जांच के बाद आज नामांकन पत्र खारिज करने की कार्रवाई की है। कीर्ति का पर्चा खारिज होने के बाद भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला कोल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

आपको बता दें कि सोमवार को सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधानमंडल दल में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय के नेतृत्व में नामांकन पत्र दाखिल किया था। कीर्ति ने भी अहमद हसन के निधन से खाली हुई सीट पर नामांकन किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img