Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

छह करोड़ की रकम गैंगस्टर एक्ट में होगी जब्त

  • अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा प्रकरण में फलावदा पुलिस के नया मामला सामने आया है। अकबर ने मुठभेड़ से पहले इंचौली में जमीन की खरीदारी के लिए छह करोड़ की रकम दी थी। अभी तक भी फलावदा पुलिस ने उक्त रकम को नहीं वसूला।

यहां तक रकम लेने वाले को थाने लाकर पूछताछ तक नहीं की है। उसके पीछे फलावदा पुलिस की सेटिंग की चर्चा मानी जा रही थी। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद अब उक्त रकम को वसूलने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जब्त किया जाएगा। उक्त रकम अवैध कमाई से जमा की गई थी।

ये है मामला

फलावदा के रहने वाले अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने सात साल में 300 करोड़ से ज्यादा की संपति अर्जित कर ली। हाल ही में असम पुलिस की कस्टडी में उग्रवादी हमले में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को ढेर कर दिया था। अकबर के पिता पीरू बंजारा गांव-गांव में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था।

उसके पांच बेटे थे, जिनको इसी काम में लगाया था। तीसरे नंबर का बेटा अकबर बंजारा सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन बैठा। पुलिस ने अकबर बंजारा पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति के जब्तीकरण का काम तेजी से शुरू कर दिया था।

बनाया आलीशान बंगला

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास अकबर ने आलीशान बंगला बनाया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है।

इनके अलावा अकबर ने लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी बना रखी थी। उसका असम में एक फार्म हाउस भी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मुठभेड़ से पहले अकबर बंजारा ने इंचौली में छह करोड़ की जमीन खरीदी थी।

अभी तक जमीन का बैनामा नहीं कराया था, जमीन स्वामी को एडवांस के तौर पर छह करोड़ की रकम दे दी गई थी। उक्त रकम पुलिस की टीम जमीन स्वामी से वापस कराएगी। साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत 14ए की कार्रवाई कर अवैध कमाई से जमा की गई रकम को जब्त कर लिया जाएगा।

अकबर बंजारा की पहले भी कुछ संपत्ति जब्त हो चुकी है। पुलिस हाल में भी अकबर बंजारा की संपत्ति की तलाश कर रही है।

25 3

अकबर के द्वारा जमीन खरीदने के लिए कुछ रकम जमीन स्वामी को देने की बात सामने आई है। उसकी जांच की जा रही है। -रोहित सजवाण, एसएसपी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img