Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

रक्षा मंत्रालय की 161 एकड़ भूमि से अवैध कब्जे हटवाने को चलेगा अभियान

  • गाजियाबाद के अधिकारियों के साथ रक्षा संपदा अधिकारी ने की मेरठ में मीटिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रक्षा संपदा अधिकारी, मेरठ मंडल के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विजयनगर गाजियाबाद में गौशाला फाटक के पास स्थित रायफल रेंज की 161.5116 एकड़ रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के स्वामित्व की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक के दौरान हरेन्द्र सिंह आईडीईएस, रक्षा संपदा अधिकारी, मेरठ मंडल, मेरठ छावनी, गंभीर सिंह नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, सुश्री अंशु जैन डिप्टी एसपी क्षेत्राधिकारी प्रथम गाजियाबाद ने भाग लिया। रायफल रेंज गाजियाबाद से बैठक में अवैध अतिक्रमण हटाये जाने बाबत विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस संबंध में गंभीर सिंह नगर मजिस्ट्रेट ने सुझाव दिया कि उक्त अभियान के बारे में समाचार पत्रों के गाजियाबाद संस्करण में अभियान की सूचना प्रकाशित कराई जाए। सााि ही इस बाबत तीन दिन तक मुनादी संबंधित स्थल पर कराई जाए। क्षेत्राधिकारी प्रथम सुश्री अंशु जैन डिप्टी एसपी ने सुझाव दिया कि खाली कराई जमीन पर अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी/अस्थायी दीवार खड़ी की जाए।

नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी प्रथम ने विषयगत प्रकरणों में कानूनी स्थिति के बारे में जानकारी चाही, जिसके विषय में रक्षा संपदा अधिकारी ने विवरण दिया। साथ ही यह चर्चा भी की गई कि अभियान शुरू करने से पहले रायफल रेंज गाजियाबाद में आर्मी यूनिट के परिसर में एक प्रेस कान्फ्रेंस भी आयोजित की जाए। समस्त पहलुओं पर चर्चा एवं अभियान की संभावित तिथि निश्चित करने के पश्चात बैठक संपन्न हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img