Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नगर निगम चुनाव की तैयारी, सपा के पर्यवेक्षकों की टीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी विधायकों के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। जहां विधायक नहीं हैं, वहां पूर्व विधायक व पूर्व सांसद को जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ में तीन तो अन्य निगमों में कहीं दो तो कहीं एक विधायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इन विधायकों को अपने जिले का प्रर्यवेक्षक नहीं बनाया गया है।

सपा की नगर इकाई सहित सभी कमेटियां भंग हैं। ऐसे में पार्टी ने विधायकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं को नगर निकायवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये पर्यवेक्षक निकाय चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देंगे। इसके जरिए एक तीर से कई निशाने साधे गए हैं। विधायकों को उनके जिले के बजाय दूसरे जिले की जिम्मेदारी देकर एक तीर से कई निशाने साधे गए हैं। इसके जरिए पार्टी के अंदरखाने में चलने वाली गुटबाजी रोकी गई है तो दूसरी तरफ विधायकों की संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व क्षमता की परीक्षा भी ली जाएगी।

51 1

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की सूची में लखनऊ की जिम्मेदारी तीन विधायकों फरीद महफूज किदवई, अमिताभ वाजपेयी और धर्मराज सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह अलीगढ का पर्यवेक्षक विधायक नवाब जान एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह, आगरा की जिम्मेदारी विधायक ब्रजेश कठेरिया, सचिन यादव, आशुतोष मौर्य, प्रयागराज का पर्यवेक्षक विधायक इंद्रजीत सरोज व संदीप पटेल, कानपुर की जिम्मेदारी विधायक विशंभर सिंह यादव, रविदास मेहरोत्रा, चंद्रप्रकाश लोधी, गाजियाबाद का पर्यवेक्षक विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक संजय गर्ग को बनाया गया है।

इसी तरह गोरखपुर की जिम्मेदारी विधायक राममूर्ति वर्मा व संग्राम सिंह, झांसी की विधायक विनोद चतुर्वेदी व एमएलसी डा. मान सिंह, बरेली की जिम्मेदारी विधायक महबूब अली व ब्रजेश यादव, मेरठ की जिम्मेदारी विधायक स्वामी ओमवेश, आशु मलिक, व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मुरादाबाद का पर्यवेक्षक विधायक मनोज पारस, अब्दुल्ला आजम, व रफीक अंसारी, वाराणसी का पर्यवेक्ष विधायक मनोज पांडेय, जाहिद बेग, आरके वर्मा, सहारनपुर की जिम्मेदारी सांसद जावेद खान, विधायक समरपाल को, फिरोजाबाद की जिम्मेदारी पूर्व सांसद अक्षय यादव, पूर्व विधायक राकेश राठौर, मथुरा- वृंदावन की जिम्मेदारी विधायक अमिताभ वाजपेयी व सर्वेश सिंह, अयोध्या की की जिम्मेदारी विधायक अतुल प्रधान व कमाल अख्तर एवं शाहजहांपुर की जिम्मेदारी विधायक अनिल वर्मा व अरमान खान को सौंपी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img