Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने अलग अलग समुदाय के प्रेमी युगल दबोचे

  • युवतीं हिमाचल की और युवक खतौली का,
  • भाजपाइयों ने युवक पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली घेरी

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: शनिवार को कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से हिमाचल प्रदेश से भगा कर लायी गयी बहुसख्यक समाज की युवतीं को अल्पसंख्यक समाज के युवक के साथ दबोच लिया, पुलिस ने मामले की जानकारी युवतीं के परिजनों को दी है, वही मामले की जानकारी होने पर दर्जनों हिन्दू संग़ठन के लोग भाजपाइयों के साथ कोतवाली पहुचें और पुलिस से युवक पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की, पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कर युवक पर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वशन दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अलग अलग समुदाय के प्रेमी युगल कही भागने की फिराक में जानसठ तिराहे पर बस की इंतेजार में खड़े है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों की मदद से जानसठ तिराहे पर पहुचकर प्रेमी युगल को दबोच लिया, पुलिस के अनुसार प्रेमी युवक खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर का रहने वाला है, जो हिमाचल प्रदेश में रहकर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इस दौरान युवक की हिमाचल की रहने वाली बहुसंख्यक समाज की युवतीं से नजरें मिल गयी। और उसे अपने जाल में फंसाकर प्यार की पींगे बढाने लगा, इस दौरान दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाकर पांच दिन पूर्व हिमाचल प्रदेश से भाग गये थे। शुक्रवार को प्रेमी युवक प्रेमिका को खतौली अपने घर ले आया, जहा मोहल्ले वालों को भनक लगने पर प्रेमी युगल शनिवार को कही भागने की फिराक में पकड़ा गया। वही पुलिस ने मामले की सूचना हिमाचल प्रदेश में युवतीं के परिजनों को दे दी है, उक्त युवक पर हिमाचल प्रदेश में भी अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वही मामले की जानकारी होने पर दर्जनों हिन्दू संगठनों के लोगो ने भाजपाइयों के साथ कोतवाली पहुचकर पुलिस से आरोपी युवक पर रासुका लगाने की मांग की है। बहुसंख्यक समाज की युवती को अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा भगाकर लाने पर भाजपा और हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली पर जमकर हंगामा किया गया। तथा दोषी युवक और उनके अन्य साथियों पर रासुका लगाए जाने की मांग की।

कोतवाली पहुंचने वालों मे भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन मदन छाबड़ा, राकेश प्रजापति, मोहित जैन, अनुज सहरावत, गुरुदत्त अरोरा सभासद, विभांशु शर्मा, अनुज शर्मा, सुदीश पुंडीर, पुनीत अरोरा, कुशांक ग्रोवर, रवि ग्रोवर, विवेक रहेजा, प्रवीण गुप्ता, आतिश गुप्ता, नवीन त्यागी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संजो सैनी, सुदेश बहन जी, सुरेश सैनी, ऋषभ जैन, सुमित रहेजा, चंद्रकांत सहगल, विमल चौहान, सुनील दत्त शर्मा आदि भारी संख्या में भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रेमी युगल से कड़ी पूछताछ कर रही थी।

 

पकड़े गये प्रेमी युगल में युवतीं हिमाचल प्रदेश से अपनी मर्जी से युवक के साथ खतौली आई है, युवतीं के परिजनों को सूचना दी गयी है, मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img