Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

15 अगस्त को लेकर बाजार हुए गुलजार

  • हर तरफ फैला तिरंगे का रंग, युवा कर रहे जमकर खरीदारी
  • तिरंगे गुब्बारे बैज आदि की है सबसे अधिक डिमांड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्वतंत्रता दिवस आने में वैसे तो अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस को सेलीब्रेट करने के लिए युवाओं में अभी से ही जोश दिखने लगा है और वह बाजार में बिक रहे स्वतंत्रता दिवस के सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे है। वहीं बाजार भी 15 अगस्त की तैयारियों में रंग कर सजावटी वस्तुओं से गुलजार हो रहा है।

28 9

सदर, आबूलेन, सेंट्रल मार्किट स्थित दुकानों से लेकर मॉल आदि में भी केसरिया, सफेद और हरे रंग से जस चुके हैं। शाम होते ही शहर की बड़ी-बड़ी दुकाने तिरंगे रंग की रोशनी से नहाती नजर आ रही है। वहीं मॉल आदि भी तिरंगे के रंग के गुब्बारों से सजा दिए गए है। हर ओर आजादी के इस दिन का अनोखा नजारा और तैयारियां देखने को मिल रही है। बाजार में तिरंगे बैज के साथ-साथ तिरंगे रंग के बैंड की ब्रिकी हो रही है। दुकानों पर इन सभी समानों की खरीदारी करने में युवा सबसे आगे हैं।

हेयर बैंड और टॉपी की हुई अधिक ब्रिकी

15 अगस्त के उत्साह में और अधिक जोश पैदा करने के लिए लोग बालों से लेकर अपने हाथ में तिरंगे के रंग की हेयर बैंड पहनना पसंद कर रहे हैं। वहीं, युवाओं में तिरंगे के रंग में रंगी टॉपी को लेकर भी कॉफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं बाजार में छोटे बड़े कई आकार के बैज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img