Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

तीन दिनों तक भारी बारिश, बाढ़ का अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD) ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस भारी बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके अलावा 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, गोवा और कोंकण के इलाके में 20 तारीख तक बारिश हो सकती है।

गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर चार-चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। अगले तीन-चार दिन तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र के कारण ओडिशा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के 10 जिलों बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों की नदियां उफान पर हैं। साथ ही प्रदेश के निचले स्तर में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img