Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें 18 अगस्त 2022 देखें वीडियो


01– बिहार के नए कृषि मंत्री पर ‘भ्रष्टाचार’ का आरोप। बोले- किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं दूंगा।

बिहार में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गई हैं। दरअसल, राजद नेता और जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह पर चावल घोटाले का आरोप है। नीतीश की सरकार ने ही केस किया था।

01 BIHAR 1


02– गैर कश्मीरियों के वोटिंग अधिकार पर बोलीं महबूबा। राज्य के लोगों को शक्तिहीन करने की साजिश।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए लेबोरेटरी बन चुका है। भाजपा पिछले दरवाजे से बदलाव की कोशिश कर रही है। महबूबा ने कहा कि राज्य में बाहर से भाजपा के 25 लाख मतदाता लाए जा रहे हैं।

02 MAHBUBA


03– गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर ईडी ने कसा शिकंजा। लखनऊ, गाजीपुर समेत 11 ठिकानों पर की छापेमारी।

प्रवर्तन निदेशालय ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर सहित कई शहरों में छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी छापे मारे।

03 MUKHTAR


04– देश विरोधी वीडियो दिखाने वाले सात भारतीय यूट्यूब चैनल ब्लॉक। भारत सरकार ने आईटी एक्ट 2021 हुई कार्रवाई।

भारत सरकार ने आईटी एक्ट 2021 के तहत सात भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। राज्यसभा में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई सूचना तकनीक एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।

04 YOUTUBE


05– भुगतान प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों पर आरबीआई का नया कदम। तीन अक्टूबर 2022 मांगे गए सुझाव।

भारतीय रिजर्व बैंक ने भुगतान प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों पर आम लोगों की राय मांगी है। आरबीआई ने कहा है कि लोगों को अपना सुझाव तीन अक्टूबर 2022 तक ईमेल के माध्यम से देना है।

05 RBI


06– संयुक्त किसान मोर्चा का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन जारी। राकेश टिकैत ने गिनाई मांगों की फेहरिस्त।

केंद्र सरकार के खिलाफ राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा का 72 घंटे तक चलने वाला धरना आज गुरुवार से शुरू हो गया। राकेश टिकैत ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

06 RAKESH TIKAIT


07– बंगाल में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार। देश के खिलाफ जंग की सामग्री बरामद।

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने उत्तरी 24 परगना जिले के खारीबाड़ी इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का संकेत देने वाली सामग्री जब्त की गई है।

07 BENGAL


08– तेजस्वी ने मंत्री कार्तिकेय सिंह पर दिया जवाब। बोले,  सभी आरोप बेबुनियाद कार्तिकेय निर्दोष हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कार्तिकेय सिंह के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कार्तिकेय सिंह बिल्कुल निर्दोष हैं।

08 TEJSVI YADAV


09– जगदीश टाइटलर की फोटो लगी टी-शर्ट पहन कांग्रेसी नेता ने स्वर्ण मंदिर में खिंचवाई फोटो। एसजीपीसी ने जताई कड़ी आपत्ति।

खुद को कांग्रेस के एससी सेल का प्रभारी बताने वाले करनजीत सिंह ने जगदीश टाइटलर की फोटो लगी टी-शर्ट पहनकर श्री हरमंदिर साहिब में फोटो खिंचवाने का मामला सामने आया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रताप सिंह ने कहा कि टाइटलर ने 1984 के दंगों को अंजाम दिया था, इससे सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं।

09 KARANJIT SINGH


10– दुष्कर्म मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन। हाईकोर्ट ने दिया था एफआईआर का आदेश।

दुष्कर्म के मामले में एफआईआर का आदेश से राहत पाने के लिए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

10 SHAHNWAZ HUSAIN


11– जम्मू में कई स्थानों पर एनआईए ने की छापेमारी। एक आतंकी के ठिकानों पर भी पहुंची टीम।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने जम्मू में कई स्थानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में एनआईए ने आज जम्मू, कठुआ, सांबा और डोडा में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। साथ ही एक आतंकी के ठिकानों पर भी टीम पहुंची है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

11 JAMMU NIA


12– जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकी आदिल का घर किया कुर्क। पुलिस ने बाप और तीन भाइयों को किया गिरफ्तार।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शोपियां में कश्मीरी पंडित हत्याकांड में शामिल एक आतंकवादी के घर को कुर्क कर दिया है। आतंकी के पिता समेत तीन भाइयों को भी पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

12 JAMMU


13– जम्मू कश्मीर में तैनात मेरठ का लाल हुआ शहीद। अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, बेटे ने दी मुखाग्नि।

मेरठ जिले के हसनपुर कला निवासी जवान अनिल मंगलवार को जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। गुरुवार की सुबह शहीद जवान का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां पर सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। वहीं बेटे आरव ने शहीद पिता को मुखग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान शहीद जवान को सेना के जवानों द्वारा अंतिम सलामी दी गई।

13 MEERUT 3


14– शामली में पिकअप से कुचलकर महिला सफाईकर्मी की मौत। कर्मचारियों ने रोड जामकर किया हंगामा। 

शामली में गुरुवार सुबह एक महिला सफाईकर्मी की तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने रास्ता जामकर हंगामा कर दिया। मुआवजे के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद जाम खोला गया।

14 SHAMLI


15– महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने से मचा हड़कंप। एके-47 समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव में एके-47 राइफल, कुछ राइफलें व भारी संख्या में कारतूस भी मिलने की खबर है। रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां नाव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हैं।

15 MAHARASHTRA


16– मारुति की नई ऑल्टो के टेन लॉन्च, कीमत करीब चार लाख से शुरू। माइलेज करीब 25 किलोमीटर प्रतिलीटर।

मारुति सुजुकी ने आज अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक ऑल्टो के टेन को नए अवतार में देश में लॉन्च कर दिया है। इस कार को कंपनी ने अपने हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

16 MARUTI


17– ईस्टर्न पेरीफेरल पर हुआ दर्दनाक हादसा। ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। इको कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

17 ROAD ACCIDENT


18– मेरठ के ब्रह्मपुरी नाले में मिला युवती का कटा सिर। बाप ने ही अपने बेटी को उतारा था मौत के घाट। 

मेरठ पुलिस ने युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले में खुलासा कर दिया। हत्यारे पिता शाहिद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा और युवती का कटा हुआ सिर ब्रह्मपुरी नाले से बरामद कर लिया है।

18 MEERUT


19– शामली जिले में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा कर दी जान। दो संप्रदाय से जुड़ा है प्रेम प्रसंग का मामला।

शामली में गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव ताना में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। घटना स्थल पर एसपी, एएसपी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कमरे से सल्फास की तेज दुर्गंध आ रही थी।

19 SHAMLI


20– राजू श्रीवास्तव को दुआओं की जरूरत, डॉक्टर्स बोले- स्थिति काफी गंभीर। कानपुर में प्रार्थना का दौर जारी।

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद ख़राब हो गई है। वह 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद गंभीर है। कानपुर में उनकी लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना की जा रही है।

20 RAJU SHRIVASTAV

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img