जनवाणी संवाददाता |
शामली: मेपल्स एकेडमी शामली में श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीका त्यौहार बडी धूमधाम से मनाया गया।
बृहस्पतिवार को सर्वप्रथम प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल एवं प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित करके श्री गणेश वंदना की। उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चे राधा-कृष्ण की पोशाक पहनकर आये। उन्होंने बड़ा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें छोटी-छोटी गईया छोटे-छोटे ग्वाल, राधा ढूंढ रही किसी ने श्याम मेरा देखा एवं मधुबन में कन्हैया किसी गोपी से मिले, भजन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
विद्यालय में हाउस वाइस जन्माष्टमी प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने हाउस की झांकी की प्रर्दशनी लगायी जिसमें मटकी फोडकर माखन मिश्री का आनंद लिया। सुंदर सुंदर झांकिया सजायी और नृत्य नाटिका का भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने झांकियों में नन्हे कृष्ण का जन्म, वासुदेव का कृष्ण को लेकर जाना, देवकी के पास जाकर कृष्ण को छोड़कर आना आदि लीला दिखायी गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।