- कब्जे से तमंचे मय कारतूस, गौकशी के उपकरण, बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: थाना रोहटा पर छह दिन पहले मिले गौ वंश के अवशेष मिले थे। इस संबंध में सूचना मिली कि शुक्रवार को पूठ नहर पटरी के पास सलापुर गांव के जंगल में अजमपुर में गौकशी करने वाले अभियुक्त आज गौकशी करने जा रहे है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली मार कर घायल कर दिया।
वही पांच अभियुर्क्त इंख के खेत से होकर फरार हो गये, जिनकी तलाश जारी है। घायल हुए बदमाशों की पहचान अरबाज पुत्र हाजी इरशाद निवासी श्यामनगर अनार वाली मस्जिद के पास भोपाल की कोठी थाना लिसाडी गेट ,फरीद पुत्र इमामुद्दीन निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ, नौशाद पुत्र सईद निवासी थाना नौचन्दी मेरठ के रूप में हुई जिनको प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी सीएचसी रोहटा ले जाया गया। मौके से अवैध शस्त्र व गौकशी के उपकरण बरामद हुए है।

