- नये सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिये दिशा-निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एसएसपी ने सिटी स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर पुराने कैमरों को हटाकर नये कैमरे लगाने के निर्देश जारी किये। जीआरपी एसएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले असलाहों को देखा गया। जो सही अवस्थाओं ने पाए गये, लेकिन कुछ खराब अवस्था में पाए जाने पर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश जारी किये।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व थाना प्रभारी को स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करने के निर्देश दिये थे। वहां, करीब 13 सीसीटीवी कैमरे लगे है। जो खराब अवस्था में पड़े थे। उनके निर्देश के बाद जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने करीब छह कैमरों को ठीक करा दिया और सात कैमरों को मरम्मत के लिए भेजा गया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि सीसीटीवी सही होने से स्टेशन पर होने वाले अपराधों को पकड़ने में उन्हें अधिक मात्रा में मदद मिलती है।
इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर व फाइले भी चेक किये। महत्वपूर्ण रजिस्टर ठीक पाये जाने के बाद उन्होंने कुछ रजिस्टर और बढ़ाने की बात कही। अपर्णा गुप्ता ने निरीक्षण के बाद जाआरपी पुलिस की प्रशंसा करते हुए ईमानदारी व लगन से काम करने की बात कही।

