Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अधिकारी रवैया सुधार ले, वरना कार्रवाई को रहे तैयार

  • आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर भड़के डीएम दीपक मीणा
  • आईजीआरएस समस्याओं का निस्तारण जीरो, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की जनसमस्या

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: शासनादेश के निर्देश पर शनिवार को होने वाले समाधान दिवस में मवाना तहसील पहुंचे डीएम दीपक मीणा, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह एवं कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने संयुक्त रूप से फरियादियों की जनसमस्या को सुना ओर मोके पर कुछ समस्याओं का समाधान भी कराया। तहसील समाधान सुबह 10से दोपहर दो बजे तक चला।

अधिकारी रवैया सुधार ले, वरना कार्रवाई को रहे तैयार समाधान दिवस की कार्रवाई को 10 मिनट रोकते हुए डीएम दीपक मीणा ने सभी जिला स्तरीय विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आडे हाथ लेते हुए उनके पेंच कसें। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं होने पर जमकर लताड़ लगाते हुए रवैये में सुधार लाने के आदेश दिए हैं।

चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण करने के बजाय उनकों इकठ्ठा किया जा रहा है। जिसका परिणाम सही नहीं आ रहा है। काल करने के बाद भी कोई भी फीडबैक नहीं दिया जा रहा है। सर्वाधिक आईजीआरएस समस्याओं का समाधान नहीं होने पर डीडी एग्रीकल्चर, शिक्षा विभाग आदि समेत बीस विभागों को गिनवाया।

33 10

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने आईजीआर एस पोर्टल पर आ रही समस्याओं को खोलकर भी देखना गवारा नहीं समझा है। जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि या तो अधिकारी अपना रवैया सुधार ले वरना एक एक कर कार्रवाई को तैयार रहे। विभागों का ओचक निरक्षण कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 50 प्रतिशत अधिकारी पीडितो के फोन तक रिसीव नहीं करते हैं।

आईजीआरएस समस्या का करें निस्तारण, तभी मिलेगी छुट्टी

डीएम दीपक मीणा ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह से दो टूक बोलते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई छुट्ठी नहीं दी जाएगी। आईजीआरएस समस्याओं का समाधान नहीं करने का तमाशा बना दिया है। आईजीआरएस पर आ रही समस्याओं का निस्तारण के बाद ही छुट्टी जारी होगी।

अधिकारी की नहीं चलेगी मनमानी, 48 घंटे का अल्टीमेटम

डीएम दीपक मीणा का पारा यही नहीं थमा कि उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही मनमानी को देखते हुए एक-एक कर दो अधिकारियों को टेस्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि शासनादेश के निर्देश पर सालों से आईजीआरएस का पोर्टल चल रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी सीखने की जरूरत नहीं समझ रहा। अधिकारियों ने बाबू एवं आॅपरेटर पर जिम्मेदारी सौंप रखी है। अधर में पड़ी आईजीआरएस की समस्या का समाधान नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगने के आदेश एडीएम प्रशासन को दिये।

34 10

डीएम दीपक मीणा ने 48 घंटे का समय देते हुए आईजीआरएस समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कार्रवाई को तैयार रहने की डीएम दीपक मीणा ने चेतावनी दे डाली। डीएम दीपक मीणा का पारा बढ़ता देख एडीएम अमित सिंह ने एसडीएम अखिलेश यादव को साथ लेकर लेखपालों की बैठक ली ओर सभी से एक एक आईजीआरएस पर पेंडिंग पड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा।

समाधान दिवस में 50 शिकायतों में निस्तारण शून्य

सरधना: शनिवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जों से संबंधित रही। एडीएम ई पंकज वर्मा ने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ई पंकज वर्मा पहुंचे।

इसके अलावा सरधना तहसील के अधिकांश अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। जिस पर एडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकांश शिकायतें अवैध कब्जों व राजस्व से संबंधित रही। तहसीलदार नटवर सिंह व तहसीलदार न्यायिक हामिद हुसैन भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img