Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में फिर बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, 16 की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को दूसरे दिन भी बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इससे पहले रविवार को भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी। जिले में दो दिन में दो अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई है।

बताया गया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारी है। चंदपुर सुनेहटी के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मुजफ्फरनगर के खेड़ी पचेंडा में तेहरवीं से लौट
रहे थे।

देवबंद में घलोली चेक पोस्ट पर हुए सड़क हादसे में अब तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 16 लोग लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में सावित्री (55) निवासी सुनहेटी, सार्थक भारद्वाज (25) निवासी रामपुर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर व शिवानी त्यागी (20) पुत्री सत्येंद्र निवासी ग्राम रणसुरा और ज्ञानवती शामिल है। शिवानी व सार्थक कार में सवार थे, जबकि सावित्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हार सेंटर रेफर किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img