बी.फार्म पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में मुजफ्फरनगर की रिद्धि सिंघल प्रथम तथा विशेष धनराज राठी दूसरे स्थान पर
बी.आर्क पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में मेरठ की पाविनी अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहीं
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को राज्य प्रवेश परीक्षा में नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बीटेक में मुरादाबाद के संयम सक्सेना ने प्रदेश में टॉप किया है। वाराणसी के आकाश सिंह दूसरे स्थान पर और प्रयागराज के अजय कुमार ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से यूपीएसईई परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://erp.aktu.ac.in/WebPages/Public/UPSEE/frmPrintUPSEEResult.aspx पर क्लिक करके UPSEE Result 2020 चेक कर सकते हैं।
20 सितंबर को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 1.20 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
बीटेक में मुरादाबाद के संयम सक्सेना ने प्रदेश में टॉप किया है। वाराणसी के आकाश सिंह दूसरे स्थान पर और प्रयागराज के अजय कुमार ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
बी.फार्म पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में मुजफ्फरनगर की रिद्धि सिंघल प्रथम स्थान पर मुजफ्फरनगर के ही विशेष धनराज राठी दूसरे स्थान जबकि गोरखपुर की ऐश्वर्या गणेश तृतीय स्थान पर रहीं।
बी.आर्क पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में दिल्ली की आयुषी पटवारी प्रथम स्थान पर बरेली की जैशानी उपाध्याय दूसरे पर जबकि मेरठ की पाविनी अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहीं।
एमबीएम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में लखनऊ के गौरव गोविल प्रथम स्थान पर गाजियाबाद के शुभम शर्मा दूसरे स्थान पर जबकि लखनऊ के रमन सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे।
एमसीएम पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में कानपुर के हर्षित ओमर प्रथम स्थान पर लखनऊ के प्रिंस त्रिवेदी दसरे स्थान पर जबकि कानपुर के धीरज कुकरेजा तृतीय स्थान पर रहे।

