Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

गैंगस्टर धर्मेंद्र की 59 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस ने सीज किया

  • पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ ने कुर्की की कार्रवाई पूरी की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा जिला मजिस्ट्रेट बागपत के आदेश के पालन में कुख्यात गैंग सरगना धर्मेन्द्र किरठल की करीब 809 मीटर में बनी तीन संपत्तियों को सील किया गया।

इस संपत्ति की कुल कीमत 59 लाख रुपये बताई है। कुर्की की कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया। हालांकि धर्मेन्द्र की ओर से दो अधिवक्ताओं को मौके पर भेज रखा था। धर्मेंद्र की मां इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहीं।

यहां विदित है कि शासन की ओर से विभिन्न मुकदमों में शामिल रहे लोगों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में सुनील राठी के बाद गुरुवार को गैंगस्टर धर्मेंद्र किरठल कुर्की की गई। उसकी गांव में तीन संपत्ति हैं।

14 14
किरठल में धर्मेन्द्र ने मकान में मौजूद पुलिस।

इन संपत्तियों को एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक सिंह ने अवैध बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच संपत्ति को कब्जे में लिया। करीब डेढ़ दर्जन कमरों पर ताला लगाकर उन्हें सील किया गया।

युवाओं ने बताया कि उसने बताया कि यह उनका पैतृक मकान है जो भी सुन सकती हो ना हार जीत की वह अपनी खुद की कमाई के द्वारा सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने बताया कि गैंगस्टर धर्मेन्द्र ने यह संपति अपराधिक कृत्यों से अर्जित की।

उसकी किरठल गांव मेंकरीब करीब 59 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत यह संपत्ति कुर्क की गई है।

12 13
किरठल में धर्मेन्द्र ने मकान में मौजूद पुलिस।

उसने अपराधिक कृत्यों से पैतृक गांव किरठल में अर्जित सम्पत्ति एक क्षेत्रफल 213.52 वर्ग मीटर में निर्माण कराया गया दो मंजिला मकान। जिसका पच्चीस वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया है।

इसकी अनुमानित कीमत 9.99 लाख रूपये है। दूसरी संपत्ति क्षेत्रफल 353.62 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान बनाया गय़ा। इसकी अनुमानित लागत 27.97 लाख रूपये है।

तीसरी संपत्ति क्षेत्रफल 242.12 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान है। इसकी अनुमानित लागत 20.43 लाख रूपये है। चौथी संपत्ति क्षेत्रफल 07.00 वर्ग मीटर में निर्मित एक ममटी बनायी गयी।

इसकी अनुमानित लागत 00.63 लाख रूपये है। इस मौके पर कोई विरोध नहीं हुआ। धर्मेंद्र व उसका परिवार मौके पर नहीं था। जबकि धर्मेंद्र की मां जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी जरूर मौजूद रही।

उसके परिवार वाले ही उसकी मदद कर रहे थे। कुछ जरूरी सामान को पुलिसकर्मियों ने उनके लिए बाहर निकलवा कर सभी कमरों व मुख्य द्वारों पर ताला लगा सील कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img