Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग कर रहा युद्ध स्तर पर प्रयास

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश सरकार किसानों को किसी भी प्रकार के संकट से बचाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है प्रदेश में कम बारिश के कारण किसानों की फसल को नुकसान से बचाने के लिए तथा उनकी कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर 1 अप्रैल से 31अगस्त तक विगत 5 माह में प्रदेश भर में किसानों के 18,678 निजी नलकूपों को कनेक्शन देकर संचालित कर दिया है। इसमें पूर्वांचल के तहत किसानों को 4,893, मध्यांचल में 5,857, दक्षिणांचल में 3,804 तथा पश्चिमांचल में 4,124 नलकूप कनेक्शन दिए हैं।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को निजी नलकूप कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही नलकूप से संबंधित सामग्री की भी कमी न हो, इस पर भी पूरी सजगता बरतते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कटौती मुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।

शर्मा ने कहा कि अब तक जितने भी किसान अपने निजी नलकूप कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही उनको कनेक्शन दिया जाए जाएगा और जो भी समस्याएं उनके निजी नलकूप के कनेक्शन में आ रही होंगी। उसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img