हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा का स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्राओं में आगे बढ़Þने और शिक्षकों में आगे बढ़ाने की सोच होनी चाहिए।
मंगलवार को शिक्षक एमलएसी श्रीचंद्र शर्मा के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज मेें पहुंचने पर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत समोह किया।
छात्राओं ने श्रीगणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ राष्ट्रीय शिक्षापर्द सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजित किया। इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार चंद्रमा, सूर्य, जल, अग्नि और वायु सबके लिए होती है, उसी प्रकार शिक्षक सभी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शक होता है। कक्षा में सभी बच्चे पढ़ते है, उन्हीं बच्चों में से कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो देश और प्रदेश का मार्गदर्शन करते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक मुनीश कुमार संगल ने कहा कि इस बार हमने जो आगे बढ़ने वाले मेहनती छात्राएं हैं, उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी, संजीव पंवार, भूमि पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
प्रधानाचार्या डा. दीपाली गर्ग, अनिता, सपना तोमर, कविता, शिवानी, अतुल वर्मा, अलका संगल, रेणूका शर्मा, नीरज वर्मा, सरिता रानी उपस्थित रहे।

