Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

लिइंट्रएक्टिव कार्यशाला में पढ़ाई में एकाग्रता को दिए टिप्स

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मंगलवार को बीएसएम स्कूल में गीता यूनिवर्सिटी पानीपत द्वारा लिइंट्रएक्टिव कार्यशाला में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आचार्य पवन ने कहा विद्यार्थी अगर सच्चे मन से चाहे तो वें अपने लक्ष्य को सफलता पूर्वक पा सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देकर हम सरलता से अपनी पढ़ाई की और ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

जिनमें पहला बिंदु ‘सेल्फ आनेस्टी फास्ट’ खुद के प्रति ईमानदार होना और दूसरों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करना है। दूसरा बिंदु ‘मैग्नेटो ग्राफी’ बताया जिसके द्वारा हम अपने मन को एकाग्र करने के लिए मोबाइल का प्रयोग बंद करें और अपने मस्तिष्क को पढ़ाई की ओर केंद्रित करें। ‘आर्ट आफ लिसनिंग’ तीसरा बिंदु है जिसमें हम अपने विषय को ध्यान पूर्वक सुनते हैं तो अध्यापक द्वारा समझाई गई बातों को शीघ्रता से याद कर पाते हैं।

इसके लिए इंटरेस्ट, कनेक्ट और यूटिलिटी का होना अति आवश्यक है। तभी हम जो सीखते हैं उसे अपने दिमाग में स्टोर कर पाएंगे। चौथा बिंदु ‘रेस्पेक्टलॉजी’ जिसमें यदि हम अपने अध्यापक का सम्मान करते हैं तो हम उनके द्वारा कही गई बातों को शीघ्रता से आत्मसात कर पाते हैं। पांचवा बिंदु ‘ट्रेंन योर ब्रेन’ है। हम अपने दिमाग को इस तरह ट्रेंन करें कि वह जरूरी बातों को डिलीट ना करें और उन्हें याद रखें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को एक अभ्यास पुस्तिका दी। जिसमें विद्यार्थियों को आगामी 21 दिनों तक अपनी दिनचर्या के विषय में लिखना था।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राहुल चौधरी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img