Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर धरना

  • कांधला में ऊंचगांव की घटना को लेकर धरना

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस के द्वारा कार्यवाही न किये जाने क्षुब्ध संविदा कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

सोमवार को संविदा कर्मचारी नय्यूर पुत्र याकूब निवासी कैराना अपने साथी गौरव जैन के साथ अवर अभियंता गिरीश प्रकाश के निर्देश पर गांव किशोरपुर में स्थित ट्यूबवैल की लोकेशन लेने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां ऊंचागांव निवासी प्रवेश उर्फ नीटू पुत्र चूहड सिंह व संकीत पुत्र मेघा पहुंचें तथा उसके साथ अभद्रता तथा गाली गलौच करने के साथ मारपीट कर सरकारी कागज फाड़ दिये और मोबाइल तोड़ दिया था।

इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना कैराना पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। किन्तु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही ना करने व संविदा कर्मचारी को अपने विभाग के द्वारा भी सहयोग ना मिलने पर कांधला के सभी संविदा कर्मचारी धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

धरने की सूचना पर उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार पहुंचे तथा संविदा कर्मचारी से बात कर उनकी बातों को सुना तथा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा देते हुए धरने को समाप्त कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img