जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: गांव सौफतपुर के कई ग्रामीणों ने शिव मंदिर के समीप से गुजर रहे रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत नजीबाबाद एसडीएम से की थी। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार राजकुमार, कानूनगो नरेंद्र सिंह लेखपाल कुंभकरण, ललित कुमार व नांगल थाने से एसआई लखन लाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रास्ते की की पैमाइश कर जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाया। राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने रास्ते के समीप पड़ी कूड़ी को भी हटवाया।

