Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कोरोना की तरह फैल रहा गोवंशों में लंपी वायरस

  • पर्याप्त मात्रा में फ्रीजर में रखी है वैक्सीन
  • एकाएक बढ़ रहा गोवंशों में लंपी डिजीज, टीकाकरण जारी

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: लंपी वायरस के चलते देहात क्षेत्र में गोवंशोंं लगातार संक्रमित होते जा रहे हैं। पशु विभाग से जुड़े चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर किसानों के घर जाकर इसकी मॉनिटरिंग कराये जाने के साथ गोवंशों को बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत करा दी है। उप मुख्य पशु चिकित्सक डा. इन्द्रजीत कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में 10 गांव आते हैं।

जिनमें अधिकतर गांव में गोवंश लंपी वायरस से ग्रस्त है। बीमारी से ग्रस्त चले आ रहे गोवंश को लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। जिनमें से कुछ गोवंश ठीक भी हो रहे हैं। उनके क्षेत्र के गांव अभी कोई भी गोवंश मृत नहीं पाया गया है। गोवंश को लगने वाली वैक्सीन भी सेंटर पर पर्याप्त मात्रा में फ्रीजर में रखी है जोकि डोर-टू-डोर अभियान चलाकर वैक्सीन लगवाई जा रही है।

लंपी वायरस से ग्रस्त गोवंश को रखे अलग

पशु चिकित्सक डा. इंद्रजीत कुमार ने बताया कि लंपी वायरस से ग्रस्त गोवंश को एक गोवंश से दूसरे गोवंश से दूर रखने की जरूरत है। लंपी वायरस एक तरह से छुआ-छूत से संबंधित भी कहा जा सकता है। लंपी वायरस गोवंशों में मच्छर, मक्खी एवं पशुओं के नीचे फैलने वाली गंदगी से बढ़ रहा है।

08 8

पशुपालकों को गोवंश को बीमारी से बचाव के लिए स्प्रिट एवं सैनिटाइजर का स्प्रे व प्रति जैविक दवाई भी देने की आवश्यकता है। उप मुख्य पशु चिकित्सक प्रभारी डा. इन्द्रजीत कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में कस्बा मवाना के साथ गांव खेड़ी मनिहार, मुबारिकपुर, सैदीपुर, ढिकोली, निलोहा आदि समेत 10 गांव आते हैं। जिसमें लगभग छह हजार गोवंश है। मवाना क्षेत्र के गांवों में अभी तक 40 गोवंश लंपी वायरस से ग्रस्त मिले हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।

दो चिकित्सालय का संभाल रहे पद

मवाना के उप मुख्य पशु चिकित्सक प्रभारी डा. इन्द्रजीत कुमार दो चिकित्सालय का पद संभाल रहे हैं। वजह यह है कि वर्ष 2020 से मवाना स्थित उप मुख्य पशु चिकित्सालय केंद्र पर किसी भी पशु चिकित्सक को तैनात नहीं किया जा सका था। जिसके चलते पशु चिकित्सक डा. इन्द्रजीत कुमार को फलावदा के साथ मवाना का चार्ज संभालने के अलावा मवाना नगर के पिंजरा पोल गोशाला का अतिरिक्त देखरेख कर रहे हैं।

किसानों का आरोप, धरातल पर दावे खोखले

गोवंशों में लंपी पाक्स की बीमारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन पशु विभाग द्वारा कोई भी अभियान नहीं चल रहा है और गोवंश लंपी वायरस की चपेट में आने से लगातार मर रहे हैं। किसान नेता मोनू पंवार, अंकित अधाना, अनिल चिकारा, सोहित चौधरी ने बताया कि गोवंशों में लंपी वायरस लगातार जारी है और किसानों में गोवंश में बीमारी देख आश्चर्य में है। आरोप है कि पशु चिकित्सक को बारंबार शिकायत के बाद कोई टीकाकरण अभियान नहीं चलाया जा रहा है। पशु विभाग के दावे धरातल पर खोखले साबित होने के कारण गोवंशों की लगातार मृत हो रहे हैं।

1000 से ऊपर पहुंचा लंपी स्किन रोगग्रस्त गोवंश का आंकड़ा

मेरठ: जनपद में लंपी स्किन डिजीज से ग्रस्त गोवंशों की संख्या 1023 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 39 नए केस आए, जबकि 51 बीमार पशु स्वस्थ हुए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिले भर में काम कर रही 31 टीमों ने अब तक 57 हजार 400 गोवंश का टीकाकरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि टीमों के माध्यम से बीमार चल रहे पशुओं की सही प्रकार से देखभाल और उपचार के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img