Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

अब्दुल्लापुर में गरजा निगम का बाहुबली

  • आक्रोशित महिलाओं का हंगामा, निगम ने अब्दुल्लापुर में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
  • तालाब पर हुए कब्जे को हटाते समय महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर किया कार्रवाई का विरोध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम का बुलडोजर अब्दुल्लापुर में जमकर गरजा। इस दौरान निगम की टीम ने भारी विरोध के बीच तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटाया जिस दौरान महिलाओं ने टीम का भारी विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। वहीं टीम के साथ मौजूद महिला पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं को रोका। नगर निगम ने कुल 1770 स्क्वायर मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

23 6

अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को निगम की टीम ने अब्दुल्लापुर में अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम को स्थानीय महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर निगम की टीम को कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद भावनपुर थाने की पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

निगम की टीम ने अब्दुल्लापुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भावनपुर थाने से सुबह 10 बजे ही फोर्स मांगी थी, लेकिन एसओ ने फोर्स नही होने का हवाला देते हुए निगम की टीम को रूकने को कहा। इस दौरान निगम की टीम भारी लावलश्कर के साथ अब्दुल्लापुर में ही मौजूद रही।

करीब साढ़े 12 बजे टीम को फोर्स उपलब्ध हुई। जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई जो शाम साढ़े 5 बजे तक चली। निगम की टीम ने कस्बे में मौजूद तालाब पर हुए कब्जे को मुक्त कराया। इस दौरान तालाब की जमीन पर बनी 9 झुग्गियों व 2 पक्के निर्माणों को ढहाया गया। इस दौरान स्थानीय जनता निगम की टीम के विरोध में उतर आई और महिलाओं ने निगम की टीम को कार्रवाई से रोकने के लिए जमकर हंगामा किया।

24 6

लेकिन मौके पर मौजूद भावनपुर थाने की महिला पुलिस ने महिलाओं के विरोध को रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं, इस संबंध में संपत्ति अधिकारी पुष्पराज का कहना है कि निगम ने अब्दुल्लापुर में बने तालाब से कब्जा हटाया है। इस दौरान महिलाओं ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। निगम अपनी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img