Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार, नकदी-जेवर बरामद

  • 50 लाख की कीमत की 912 ग्राम स्मैक बरामद, 1.60 लाख रुपये और सोने के जेवर मिले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने तीन शातिर स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपये कीमत की स्मैक, एक लाख 60 हजार रुपये और सोने के जेवर और दो तमंचे आदि बरामद किये हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ बिक्री की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला कबाड़ी बाजार में स्मिथ गंज पत्थर वाला अहाता में अवैध स्मैक बिक्री होने की सूचना पर दबिश दी गयी

तो मौके से 3 तीन शातिर स्मैक बिक्री का अवैध धंधा करने वाले आरोपी शादाब पुत्र सलीम निवासी कबाड़ी बाजार पत्थर वाला अहाता के कब्जे से 302 ग्राम स्मैक तथा स्मैक ब्रिकी के 51,200 रुपये व एक तमंचा, शानू उर्फ गुलशाद पुत्र सलीम निवासी कबाड़ी बाजार के कब्जे से 250 ग्राम स्मैक 47,800 रुपये नकद तथा एक तमंचा 315 बोर मय दो 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर और नौशाद पुत्र सलीम के कब्जे से 360 ग्राम स्मैक व 61,500 रुपये नकद, पीले धातु की एक अंगूठी व 2 कुंडल, एक पैंडल बरामद हुए।

पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि बरामद 160000 रुपये स्मैक बिक्री के है तथा जिनके द्वारा स्मैक खरीदने के लिये रुपये नहीं होते हैं वो अपनी ज्वैलरी गिरवी रखकर स्मैक खरीदकर ले जाते हैं। बदमाशों ने बताया कि जेवर रखकर स्मैक खरीदने वाले काफी है। इसके अलावा घर का कीमती सामान गिरवी रखकर भी लोग स्मैक खरीद रहे हैं।

स्मैक खरीदने वालों में छात्रों से लेकर बड़े सभी शामिल हैं। बताया कि पकड़े गए तीनों शातिर किस्म के अपराधी है। जिनके विरुद्ध पूर्व में भी काफी मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बताया कि शादाब के खिलाफ सात, शानू के खिलाफ चार और नौशाद के खिलाफ भी चार मुकदमे एनडीपीएस के दर्ज हैं।

एटीएम कार्ड के पिन कोड से ढाई लाख रुपये उड़ाये

मेरठ: किठौर क्षेत्र बड़ा हसनपुर निवासी एक अधेड़ के एटीएम खाते से हैकर्स ने लाखों रुपये की रकम साफ कर दी। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसके होशफाख्ता हो गये। उसने घटना की शिकायत साइबर सैल से की है। किठौर क्षेत्र बड़ा हसनपुर निवासी रामफल ने साइबर सैल में शिकायत की है।

उसने बताया कि उसने 30 अगस्त को मऊखास के पास से एटीएम से कुछ रुपये निकाले थे। उसके खाते में चार लाख कुछ रुपये जमा थे। उस वक्त तो वह रुपये निकालकर ले आया। लेकिन बुधवार को वह परीक्षितगढ़ क्षेत्र स्थित एक बैंक में गया तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से पांच बार में ढाई लाख रुपये निकाले गये हैं।

बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी पर रामफल परेशान हो गया। उसने तत्काल थाना परीक्षितगढ़ पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़ित को साइबर सैल में भेजा। रामफल ने साइबर सैल में ढाई लाख रुपये निकाले जाने की सूचना दी है। साइबर सैल की टीम ढाई लाख रुपये निकाले जाने की सूचना के बाद जांच में जुट गई है।

कबाड़ी से बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार लूटे

मेरठ: भावनपुर थाना के गांव गोकलपुर निवासी मोहम्मद इलियास पुत्र अब्दुल हमीद पेशे से पचपेडा गांव मे कबाडी का काम करता है। मंगलवार की रात को वह बाइक पर सवार होकर बुआ का बेटा इसलामुद्दीन के साथ गांव वापिस लौट रहा था। जब वह बाइक सवार मेदपुर दतावली मार्ग स्थित बाग के समीप पहुंचे तभी पहले से ही घात लगाए खड़े बदमाशों ने रोकते हुए उनके साथ लूटमार शुरू कर दी।

वही जब मोहम्मद इलियास ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके हाथ पर डंडे से वार करते हुए मामूली रूप से चोटिल कर दिया। मोहम्मद इलियास ने बताया कि उसके पास करीब 25 हजार रुपये थे। जिसे लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img