Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

फूड पॉइजनिंग से पिता और पुत्र-पुत्री की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाली में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। डायलाना कल्ला गांव में रात का खाना खाने से पिता, बेटे और बेटी की तबीयत बिगड़ गई। तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डायलाना कल्ला निवासी सोहन मेघवाल के घर में मंगलवार की शाम मक्का की राब बनाया था। सोहन ने बताया कि बुधवार सुबह मां को छोड़ सभी ने मक्के का राब खाया। उसके बाद सभी ने शिकंजी बना कर पी। फिर खेत में काम करने चले गए। इसी दौरान काम पिता चेलाराम (45) पुत्र दलाराम मेघवाल, बहन गीता (23) पुत्री दलाराम और भाई उत्तम (20) पुत्र दलाराम को चक्कर आने लगे और उल्टी होने लगी। सभी को खिवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, उसके बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान 20 साल के उत्तम मेघवाल की मौत हो गई। शुक्रवार को जोधपुर में पिता और पुत्री गीता ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ जब तीन लोगों की गांव से अर्थियां उठी तो सभी की आंखें नम हो गई। परिवार के सदस्यों का यूं अकाल मौत की गोद में समा जाने से परिजन सदमे में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img