Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

देविन्द्र पर ससुराल वालों ने लगाया पत्नी की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: गांव कमरूद्दीननगर निवासी देविन्द्र का पत्नी पुष्पा के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी की बात सुनकर गुस्से में आए देविन्द्र ने डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई की। चोट अधिक लगने के कारण पुष्पा की मौत हो गई।

शुक्रवार को परिजनों व ग्रामीणों की सहायता से देविन्द्र ने पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुष्पा का मायका गाजियाबाद के भोपरा में है। घटना की सूचना मायके वालों को मिली तो मृतका के भाई सूरज व कृष्ण कुमार परिवार की महिलाओं व पुरूषों के साथ कमरूद्दीननगर पहुंचे।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने श्मशान घाट जाकर मृतका पुष्पा की हड्डियों व राख के नमूने एकत्र किए। मृतका के भाई सूरज ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज ‌कराई है। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि श्मशान घाट जाकर मृतका की हड्डी व राख के नमूने लिए गए हैं।

जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मृतका के भाई की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति देविन्द्र को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद उसका चालान किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img