Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

नाबालिग से रेप कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

  • 7 बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया रेप, किडनैप कर बनाया वीडियो, 5 लाख की मांगी रंगदारी

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: 7 बच्चों के पिता ने बहला फुसलाकर नाबालिग का अपहरण कर लिया। इसके बाद किशोरी का रेप किया साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देर रेप करता रहा। इसके बाद आए दिन 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पीड़िता की पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने नाबालिग बेटी का अपहरण कर रेप किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गांव दधेड़ु खुर्द निवासी मुनीर पुत्र कय्यूम के खिलाफ पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि नाबालिग पीड़िता अपने घर के समाने खड़ी थी। मुनीर वहां पहुंचा और बहला फुसलाकर नाबालिग का अपहरण कर ले गया। मुनीर ने एक स्थान पर ले जाकर नाबालिग से रेप किया। रेप के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार-बार रेप किया गया। पीड़िता ने आने से इंकार किया तो धमकी दी गई कि यदि 5 लाख रुपए नहीं दिये तो अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी।पीड़िता के पिता ने बताया कि परेशान होकर नाबालिग ने उससे सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

पेंट का काम करता है रेप का आरोपित

चरथावल: नाबालिग का अपहरण कर रेप की घटना काे अंजाम देने वाला मुनीर पुत्र कय्यूम पेंट का काम करता है। गांव वालों के अनुसार मुनीर 7 बच्चों का बाप है। जबकि पीड़िता नाबालिग है। जिसका पिता मजदूरी करता है।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

चरथावल: मुकदमा दर्ज होते ही कुछ ही घण्टो के भीतर चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी मुनीर पुत्र कयूम निवासी ग्राम दधेडु खुर्द थाना चरथावल को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img