Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

हिमाचल: चार दिन बारिश के आसार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से चार दिनों तक कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 6 से 8 अक्तूबर तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में 11 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं है।

न्यूनतम तापमान

सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 5.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान शिमला 18.4, सुंदरनगर 27.0, कुल्लू 19.0, कुफरी 17.9 और चंबा 21.11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान

शिमला में अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर 31.5 , भुंतर 31.2, कल्पा 22.2, धर्मशाला 31.2, ऊना 34.7, नाहन 28.8, केलांग 20.1, पालमपुर 25.9, सोलन 28.0, मनाली 23.8, कांगड़ा 30.7, मंडी 31.6, बिलासपुर 33.2, हमीरपुर 31.0, चंबा 29.7, डलहौजी 22.5, कुफरी 18.6, रिकांगपिओ 26.1 और बरठीं में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img