Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • घटना से युवती के परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: किसी बात से खिन्न होकर एक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता लगते परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम खिजरपुर में लगभग 26 वर्षीय युवती ने अपने ही घर के अंदर गले में दुपट्टा डालकर खुदकुशी कर ली। इसकी खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व सीओ अफजलगढ़ परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि उनका पड़ोसी एक युवक कुछ दिनों से मृतका के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

इतना ही नहीं आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज भी कर ली और उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोपी युवती के साथ काफी जुल्म करता था। जिसके चलते वह दिमागी रूप से काफी डिप्रेशन में चल रही थी और लड़की ने सुसाइड कर लिया। जबकि परिजनों ने युवती का कहीं पर रिश्ता भी कर दिया था, लेकिन आरोपी ने वहां पर भी फोन करके उसके रिश्ते को भी हटवा दिया था।

घटना से परिवार शवालों का रो रोकर बुरा हाल है। जानू ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img