- महिलाओं को लुभा रही लाल रंग की साड़िया
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: करवा चौथ की तैयारी में महिलाएं जुट गई हैं। महिलाओं को लुभा रहीं लाल रंग की साड़ियां। साड़ियों की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में भीड़ देखकर दुकानदार भी गदगद हैं। इस बार संक्रमण का खतरा भी कम है तो त्योहारी सीजन अच्छा होने की उम्मीद है। करवाचौथ को लेकर महिलाएं अब दुकानों तक पहुंचने लगी हैं।
साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिख रही है। लाल रंग की साड़ी खरीद को महिलाएं प्राथमिकता दे रही हैं, लक्ष्मीपति और चंदेरी सिल्क ब्रांड की साड़ियां खूब पसंद की जा रही है। बनारसी और सिल्क की साड़ियां भी खरीदी जा रही है। एक हजार से दो हजार कीमत वाली साड़ियां खरीद को महिलाएं वरीयता दे रही हैं।
13 को मनेगी करवा चौथ
इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनेगी, ऐसे में महिलाएं सजने-संवरने के लिए बाजारों की ओर आने लगी हैं। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। साड़ियां खरीदने के लिए दोपहर से शाम तक दुकानों पर महिलाएं अपनी पसंद को प्राथमिकता दे रही है।

महिलाओं की भीड़ से बाजारों में रौनक नजर आ रही है। शहर में साड़ियों की दुकानों पर महिलाएं सबसे ज्यादा लक्ष्मीपति, सुभाष, विपुल, लाइफ स्टाइल, चंदेरी सिल्क, प्योर सिल्क के अलावा नेट के कपड़े से बनी साड़ियों को खास प्राथमिकता दे रही हैं।
लाल रंग की साड़ियों की सर्वाधिक मांग है। शहर के बजाजा बाजार स्थित सानू क्लाथ स्टोर के संचालक विनोद ने बताया कि प्रिंट और वर्क भी महिलाओं की पसंद बना हुआ है। लक्ष्मीपति और विपुल ब्रांड की साड़ियों में लाल रंग की सबसे ज्यादा मांग है।
महिलाओं के लिए लुभाने आॅफर, फाल और पीको फ्री
महिलाओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने साड़ियों पर फाल और पीको कराने का आफर्स चालू किया है। यह दोनों काम साड़ी खरीदने के बाद कराकर दिए जा रहे हैं। बाजार में पांच सौ रुपये से लेकर और काफी महंगे दामों की साड़ियां मौजूद है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं एक हजार से दो हजार के बीच की कीमत वाली साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
साड़ियों की कीमत
सामान कीमत
लहंगा चुनरी 20 से 50 हजार
गाउन 2 से 10 हजार
डिजाइनर ड्रेस 3 से 20 हजार
नेट साड़ी 5 से 10 हजार
प्रिटेंड साड़ी 3 से 5 हजार
डिजाइनर 5 से 15 हजार
शिफोन 1 से 3 हजार
जरी बॉडर्र 5 से 15 हजार
बनारसी 8 से 30 हजार
चंदेरी 5 से 25 हजार
ज्वेलरी की कीमत
ज्वेलरी इस वर्ष कीमत
अमेरिकन डायमंड 1 हजार से 25 सौ
मीना कुदंन 2 से 5 हजार
जोधा अकबर 15 से 5 हजार
मंगल सूत्र डायमंड लुक 500 से 200 हजार
चूडियां 250 से 3 हजार

