Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, लड़ाकू सुखोई की दहाड़ से थर्राया गगन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कभी लड़ाकू विमानों की प्रचंड दहाड़ से आसमान थर्रा उठा तो कभी आकाश गंगा के पैराट्रूपर्स ने भारतीय वायुसेना के आसमान से भी ऊंचे जज्बे को प्रदर्शित करते हुए तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। सूर्य किरण ने अपने एयर शो में देश की आन-बान और शान की और भी निराली झलक पेश की।

बृहस्पतिवार को ये नजारे भारतीय वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में त्रिशूल एयरबेस पर आयोजित ‘अपने बलों को जानें’ कार्यक्रम में दिखाई दिए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सबसे पहले आकाश गंगा पैराट्रूपर्स की टीम ने कार्यक्रमों का आगाज किया। करीब आधे घंटे तक टीम के सदस्यों ने एक-एक कर आकाश में तिरंगा फहराया। इसके बाद जब सुखोई 30 एमकेआई फाइटर प्लेन करीब दस मीटर की दूरी से गुजरा तो उसके करतब ही नहीं, दमदार आवाज ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुखोई ने करीब 20 मिनट तक आसमान में करतब दिखाए।

उड़ान के सिद्धांतों के उलट उसकी तेज रफ्तार ने लोगों को रोमांच से भर दिया। आसमान में करीब दो घंटे तक वायु सेना के हैरतअंगेज कारनामों से अभिभूत दर्शकों ने तालियां बजाकर वायुसेना का स्वागत किया।

35 6

एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेना के नागरिकों के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ उन्हें सेना के अनुशासन, उसकी ताकत और सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

ग्रुप कैप्टन समीर गंगा खंडेकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय एयर शो का पहला दिन था। त्रिशूल एयरबेस पर 15 अक्तूबर तक लगातार एयर शो आयोजित होगा। इसके जरिए स्कूली बच्चों और नागरिकों को वायु सेना की ताकत से परिचित कराया जाएगा।

सूर्यकिरण के नौ विमानों की टोली की कलाबाजियों ने बढ़ाया रोमांच

एक-एक कर दर्शकों के ठीक सामने गुजरती सूर्य किरण की नौ विमानों की टोली ने जब खास पैटर्न में उड़ान भरी तो लोग अचंभित हो गए। करीब घंटे भर तक टीम ने स्पाइरल, लूपिंग, हार्ट लूप, डायमंड, डीएनए, विंग ओवर, लूप, बैरल रोल, इनवर्टेड रन जैसी हैरतअंगेज कलाबाजियां पेश कीं।

एक साथ कई विमानों के बीच से सामने से आ रहे विमान के साथ क्रॉस प्रेजेंटेशन की जमकर तारीफ हुई। धुआं छोड़ते हुए आगे बढ़ते, दाएं, बाएं और 360 डिग्री समेत 90 डिग्री के क ोण बनाते हुए सीधे जमीन से सौ फुट की ऊंचाई पर पहुंचकर किए गए प्रदर्शन ने भी लोगों को खूब रोमांचित किया।

अफसरों के साथ डेढ़ हजार स्कूली बच्चों ने देखी वायुसेना की ताकत

एयर शो में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसीएमओ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार समेत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। ग्रुप कैप्टन के मुताबिक विद्यार्थियों को सैन्य सेवा और फाइटर प्लेन के बारे में जानकारी देने के लिए पहले दिन 20 स्कूल के 15 सौ विद्यार्थी आमंत्रित किए गए थे।

14 और 15 अक्तूबर को भी अलग-अलग स्कूल के बच्चों और शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है। टीचर्स और सैन्य जवानों के परिजन ने सेल्फी लेकर यादों को संजोया। जाट रेजिमेंट सेंटर की बैंड परफार्मेंस ने भी मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों से वायु सेना और एयर शो से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने पर उन्हें उपहार भी दिए गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img