जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राजधानी दिल्ली में करीब 25 जगहों पर छापेमारी की। वहीं सोमवार को सीबीआई ने इस मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई का दावा था अभिषेक बोइनपल्ली, कथित तौर पर दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था, उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों से बच रहा था जिसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

